CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों को जारी किए 102.97 करोड़ रुपये …

Date:

CG BREAKING : Chhattisgarh government releases Rs 102.97 crore to urban bodies…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए जारी किए हैं। इनमें से पार्षद निधि के रूप में 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए और महापौर/अध्यक्ष निधि के रूप में 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं।

विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों मदों में 50-50 प्रतिशत राशि पहले ही जारी कर दी है।

किसे कितनी राशि मिली

पार्षद निधि :

14 नगर निगमों: 21 करोड़ 96 लाख रुपए

54 नगर पालिकाओं: 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए

120 नगर पंचायतों: 27 करोड़ रुपए

महापौर/अध्यक्ष निधि:

14 नगर निगम: 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए

54 नगर पालिकाएं: 10 करोड़ 50 लाख रुपए

120 नगर पंचायतें: 10 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपए

इस निर्णय से प्रदेश के नगरीय निकायों को विकास कार्यों और स्थानीय परियोजनाओं को सुदृढ़ और तेजी से लागू करने में मदद मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related