Ultratech लिखी बोरियों में भरकर बेचा जा रहा था नकली सीमेंट, रेड मारकर पकड़ी गई 584 बोरी 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बालोद. अगर आप भी घर बना रहे हैं तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सीमेंट नकली भी हो सकती है. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अल्ट्राटेक कंपनी का मिलावटी सीमेंट बनाकर बेचने का मामला सामने आया है. यहां राखड़ मिलकर अल्ट्राटेक कंपनी का मिलावटी सिमेंट तैयार किया जा रहा था. पुलिस ने जब रेड मारी तो बड़ी मात्रा में फ्लाई एश, अल्ट्राटेक कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर पैकिंग किया गया सीमेंट बैंग, सीमेंट में फ्लाई एश मिलाने का मशीन और अल्ट्राटेक कंपनी लिखा हुआ खाली बैग बरामद किया गया.

 

 

 

अल्ट्राटेक कंपनी के फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने थाने में शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि ग्राम मोहदीपाट थाना अर्जुन्दा में स्थित वैभव ट्रेडर्स के संचालक विजय चन्द्र धाक अपनी फ्लाई एस ब्रिक्स कंपनी में अल्ट्राटेक कंपनी का मार्का लगाकर मिलावटी सिमेंट बनाता और बेचता है. शिकायत पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश में तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई.

 

 

रेड कार्रवाई में वैभव ट्रेडर्स की दुकान से अल्ट्राटेक कंपनी के 25 सीमेंट बैग जब्त किए गए, जिन्हें कंपनी अधिकारी ने मिलावटी बताया. इसके बाद आरोपी के गांव गब्दी स्थित ईंट फैक्ट्री में भी छापा मारा गया, जहां बड़ी मात्रा में फ्लाई ऐश, सीमेंट में फ्लाई एश मिलाने का मशीन और अल्ट्राटेक कंपनी के खाली बैग बरामद किए गए. इस पूरी कार्रवाई में आरोपी के पास से अल्ट्राटेक कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर पैकिंग किया हुआ 584 बैग मिलावटी सीमेंट जब्त किया गया. वहीं सीमेंट मिलावट करने का प्लास्टिक का टब, पाईप, लोहे का एंगल भी बरामद किया गया है.

 

आरोपी विजय चन्द्र धाक पिता खेदुराम धाक के खिलाफ थाना अर्जुन्दा मे अपराध क्रमांक 106/2025 धारा 318(4) बी.एन.एस., 63,65 कापी राइट एक्ट पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG VIRAL VIDEO : ब्लड सैंपल के साथ रील!

CG VIRAL VIDEO : Reel with blood sample! दुर्ग. दुर्ग...