CG NEWS : अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, स्पाडेक्स मिशन की सफल डॉकिंग, सीएम ने दी बधाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: India created history in space, successful docking of Spadex mission, CM congratulated

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत ने SpadeX मिशन की सफल डॉकिंग कर इतिहास रचते हुए स्पेस डॉकिंग तकनीक में दुनिया का चौथा देश बनने का गौरव हासिल किया है।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो की पूरी टीम और देशवासियों को हार्दिक बधाई। जय विज्ञान, जय अनुसंधान, जय भारत।”

भारत बना चौथा देश

इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पाडेक्स) मिशन के तहत दो सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में जोड़ने का कारनामा किया है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो की टीम को बधाई देते हुए इसे भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।

छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ के नागरिकों में भी गर्व और खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को वैज्ञानिकों और भारत के सामूहिक प्रयासों की जीत बताया।

जय विज्ञान, जय अनुसंधान, जय भारत।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...