CG CRIME NEWS: रेलवे ट्रैक पर मिली दो युवकों की लाश, फैली सनसनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: जांजगीर-चांपा। जिले के कोसमंदा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में बिखरे मिले। घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत ट्रेन से कटने से हुई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान भानु साहू (22) और अनुराग यादव (17) के रूप में हुई है। भानु साहू कोसमंदा गांव का रहने वाला था, जबकि अनुराग यादव लछनपुर का निवासी था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चांपा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या या हत्या के पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related