CG BREAKING : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे कुलपति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Major accident in Sant Gahira Guru University, Vice Chancellor narrowly escaped.

अंबिकापुर। कुलपति आज हादसे में बाल-बाल बच गये। अचानक से कुलपति के चैंबर के छत का बड़ा सा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। घटना सरगुजा से संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का है, जहां कुलपति कार्यालय के छत का बड़ा सा हिस्सा गिर गया। छत गिरने की वजह से ऑफिस का कई सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त कुलपति चैंबर में नहीं थे।

आज सुबह ऑफिस आने पर कर्मचारियों को सूचना मिली।आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी की प्रशासनिक भवन काफी पुराना है। 2008 से ही इसका संचालन पुराने भवन में किया जा रहा है। भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस बीच ये बड़ा हादसा हो गया।

आपको बता दें कि पिछले महीने से राज्य शासन के आदेश पर डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह प्राध्यापक (प्राणीशास्त्र) विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व कुलपति डॉ. अशोक सिंह को प्रभाव से हटा दिया गया था। डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह महली भगत शासकीय स्नातक महाविद्यालय कुसमी में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ थे। इन्होंने रविवार को पदभार ग्रहण किया है।

गौरतलब है कि संत गहिरा गुरु विश्विद्यालय अपनी स्थापना के बाद से ही विवादित कार्यशैली की वजह से सुर्खियों में रहा है। विशेषकर यहां प्रशासनिक पदों को लेकर टकराव की स्थिति व अव्यवस्था स्थापना काल से ही चली आ रही है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related