RAIPUR BREAKING : विमान में बम होने की धमकी से रायपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: There was panic at Raipur airport due to threat of bomb in the plane.

रायपुर। देशभर में लगातार विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। इसी क्रम में रायपुर एयपोर्ट पर भी धमकी मिली। दरअसल, कोलकाता और अहमदाबाद उड़ान भरने वाले दो विमानों में बम होने का फ़ोन आया। इसकी धमकी फोन के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी रायपुर को सेंट्रल अथॉरिटी से इसकी सूचना भेजी गई। इसके बाद दहशत मच गई। करीब एक घंटे तक सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लाइट को घेरे में रखा। सभी तरह की जांच के बाद जब ये यकीन हो गया कि फ्लाइट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। उसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार रायपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम रखने की धमकी दी गई है। रायपुर से इस फ्लाइट को शाम 4.38 को उड़ान भरना था। जैसे ही फ्लाइट कोलकाता से रायपुर पहुंची, सीआईएसएफ के जवानों ने इसकी जांच शुरू कर दी। अचानक हथियारों से लैस जवानों को देखकर फ्लाइट में सवार यात्री भी घबरा गए। एक-एक कर सबको नीचे उतारा गया फिर तसल्ली के साथ जांच की गई। करीब एक घंटे के बाद फ्लाइट को कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। इसी तरह रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में भी बम छिपाए जाने की सूचना मिली थी।

वहीं, अहमदाबाद से उड़ान भरकर ये फ्लाइट शाम 4.15 बजे रायपुर पहुंची। इस फ्लाइट में भी चप्पे-चप्पे की जांच की गई। कहीं कुछ भी नहीं मिलने पर फ्लाइट को अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाइट में बम मिलने की खबर एयरपोर्ट लाउंज में मौजूद यात्रियों को हो गई थी। इस वजह से सभी घबरा गए। एयरलाइंस कर्मचारियों से बार-बार बम को लेकर पूछताछ होती रही। हालांकि बाद में एयलाइंस की ओर से अनाउंस कर बताया गया कि बम की खबर महज अफवाह है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IAS PANKAJ AGARWAL : आईएएस पर CBI का शिकंजा!

IAS PANKAJ AGARWAL : CBI tightens its grip on...

FCRA NEW RULES : NGOs पर केंद्र की नई सख्ती!

FCRA NEW RULES : Centre's new strictness on NGOs! रायपुर।...

CHHATTISGARH : NIA कोर्ट से 4 आरोपियों को बेल!

CHHATTISGARH : NIA court grants bail to 4 accused! बिलासपुर....