OMG : सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, लारेंस नहीं बल्कि ये है नया आरोपी ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OMG: Threat to kill Salman Khan and Zeeshan Siddiqui, not Lawrence but this is the new accused..

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और NCP अजित पवार गुट के नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने नहीं दी है। सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को मारने की धमकी गुफरान खान ने दी है। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नोएडा के सेक्टर 39 से गिरफ्तार कर लिया है। सलमान खान और NCP अजित पवार गुट के नेता जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला शख्स यूपी के बरेली का रहने वाला है।

गिरफ्तार लड़के का नाम गुफरान खान है। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। बीते शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में आरोपी ने धमकी भरा फोन किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसी मामले में इसकी गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुफरान खान की गिरफ्तारी रविवार को सुबह हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अरेस्ट किया है। शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आरोपी ने फोन कर पैसों की डिमांड की थी। वहीं, पैसे नहीं देने पर जीशान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी गुफरान ने धमकी वाट्सऐप कॉल के जरिए दी थी।

मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत

जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के कर्मचारी की ओर से मुंबई के निर्मलनगर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किसी भी गैंग से आरोपी के कनेक्शन की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि यह काम लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों का हो सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी गुफरान खान को मुंबई पुलिस अपने साथ ले जा रही है। अब आगे की पूछताछ मुंबई की क्राइम ब्रांच करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related