गैंगस्टर अमन साहू के गिरफ्तार होते ही उसके सहयोगी हुए सक्रीय, मलेशिया में बैठे सहयोगी मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की ये तस्वीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. झारखंड गैंगस्टर अमन साहू के गिरफ्तार होते ही उसके सहयोगी सक्रिय हो गए हैं. मलेशिया में बैठे सहयोगी मयंक सिंह ने गैंगेस्टर अमन सिंह को रायपुर क्राइम ब्रांच लाते समय की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें दोनों जय श्रीराम भी लिखा है. बताया जा रहा कि अमन का फेसबुक अकाउंट मलेशिया में बैठे सुनील राणा चलाता है.

बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा स्थित कारोबारी के दफ्तर के बाहर 13 जुलाई को फायरिंग हुई थी, जिसमें गैंगेस्टर अमन साहू का हाथ है. छत्तीसगढ़ पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड से रायपुर लाया है. कोर्ट ने अमन को 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस रिमांड का आज तीसरा दिन है.

पुलिस अब तक उससे 60 अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर चुकी है. एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह समेत 7 पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की है. अमन साहू ने लॉरेंस बिश्नोई से अपना डायरेक्ट कनेक्शन होने से इंकार किया है.

Tags

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related