BHUPESH BAGHEL VIDEO : आदिवासी दिवस पर CM का ट्वीट भी नहीं? भूपेश का तंज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHUPESH BAGHEL VIDEO : Didn’t the CM even tweet on Tribal Day? Bhupesh’s sarcasm

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं, फिर भी 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आदिवासी समाज को एक ट्वीट तक करके बधाई नहीं दे पाए।

बघेल ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था और बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री को अपने ही कार्यक्रम के लिए भी “ऊपर” से अनुमति लेनी पड़ती है।

BILASPUR POLICE SYSTEM : बिलासपुर में खाकी फेल? नाबालिगों की रफ्तार बनी मौत!

भूपेश बघेल के इस बयान के बाद विश्व आदिवासी दिवस को लेकर प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के आसार हैं। अब सवाल यही है कि भूपेश के इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय या भाजपा की ओर से क्या जवाब आता है?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related