AMUL MILK PRICE HIKE : आमूल दूध की कीमतें बढ़ी, जानिए नया रेट और दाम बढ़ाने की वजह ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMUL MILK PRICE HIKE: Amul milk prices increased, know the new rate and reason for increasing the price..

नई दिल्ली। चुनाव के नतीजों से पहले आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है. अमूल दूध 2 से 3 रुपये/लीटर महंगा हो गया है. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने देशभर के बाजारों में दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है.

हालांकि 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब, MRP में 3-4% की बढ़ोतरी है, जो एवरेज फूड इनफ्लेशन से कम है. इससे पहले फरवरी 2023 में अमूल ने ताजा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.

कौन-सा दूध कितना महंगा हुआ? –

अमूल गोल्ड 500 ML की कीमत 33 रुपये से बढ़ा कर 34 रुपये कर दी गई है, जबकि एक लीटर की कीमत 64 रुपये से बढ़ा कर 66 रुपये कर दी गई है.

इसी तरह अमूल ताजा 500 ML की कीमत 27 से बढ़ा कर 28 रुपये और 1 लीटर की कीमत 54 से बढ़ा कर 56 रुपये कर दी गई है.

अमूल काव मिल्‍क (Cow Milk) 500 ML की कीमत 28 से बढ़ा कर 29 रुपये और 1 लीटर की कीमत 56 से बढ़ा कर 57 रुपये कर दी गई है.

अमूल बफैलो मिल्‍क के आधा लीटर पैकेट की कीमत 35 से बढ़ा कर 37 रुपये और 1 लीटर पैकेट की कीमत 70 से 73 रुपये कर दी गई है.

अमूल स्लिम एंड ट्रीम (SNT) 500 ML की कीमत 24 से बढ़ा कर 25 रुपये और 1 लीटर की कीमत 48 से बढ़ा कर 49 रुपये कर दी गई है.

सागर स्किम्‍ड मिल्‍क के आधा लीटर और एक लीटर दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

क्‍यों बढ़ाई गई कीमतें? –

GCMMF ने कहा है कि मिल्‍क प्रोडक्‍शन कॉस्‍ट में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं. फेडरेशन के मेंबर्स को-ऑपरेटिव्‍स ने एक साल में किसानों को भी दिए जा रहे मूल्‍य में 6-8% की बढ़ोतरी की है.

फेडरेशन का कहना है कि अपनी पॉलिसी के तहत दूध और मिल्‍क प्रॉडक्‍ट्स के लिए कंज्‍यूमर्स पेमेंट के 1 रुपये में से करीब 80 पैसे दूध उत्‍पादकों को जाता है. ऐसे में कीमतों में की गई बढ़ोतरी हमारे दूध उत्पादकों को दूध की कीमतें बनाए रखने और उन्हें अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करेगा.

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related