BREAKING NEWS : टिम्बर मिल में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भनपुरी के एक टिम्बर मिल में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर बिग्रेड की टीम पहुंच चुकी है, और आग बुझाने का काम चल रहा है। बीरगांव नगर निगम का अमला जुट चुका है। आग से किसी जनहानि की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे। आग से पांच कर्मचारियों को बचा लिया गया है जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और रामेश्वरी बताया गया है। पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। दमकल की गाड़ी से मौके आग बुझा ली गई है।

दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच – पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। अपने सोसल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related