नक्सली समस्या को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, जानिए क्या कहा उन्होंने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। प्रदेश से नक्सल समस्या को पूरी तरह ख़त्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही साय सरकार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा हैं। गृहमंत्री शर्मा ने आंकड़े पेश करते हुए कहा हैं कि बातचीत के माध्यम से नक्सली समस्या का हल होना चाहिए यह हमारे साय सरकार की कोशिश है और इस पर काम चल रहा है।

विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 122 नक्सली को मार गिराया गया हैं। 415 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया हैं जबकि 423 की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया, बीजापुर में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली, 1 लाख के इनामी मलिशिया सदस्य को मार गिराया गया हैं। इसके साथ ही 5 लाख की इनामी महिला नक्सली को वर्दी में पकड़ा गया हैं। दंतेवाड़ा जिले में 10 लोगों ने और माओवादियों ने आत्म समर्पण किया हैं। उन्हें उस दिन का इंतज़ार हैं जब आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या गिरफ्तार किये गए नक्सलियों की संख्या ज्यादा होगी। उनकी सरकार बातचीत के माध्यम से नक्सली समस्या का हल चाहती हैं। यह हमारे साय सरकार की कोशिश है। इस पर काम चल रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related