श्रम वैन से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जशपुर। विगत दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम बगिया से श्रम वैन का झंडी दिखाकर किया रवाना किया था। श्रमिक वैन जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर श्रमिकों की पंजीयन करेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्राप्त होगा। इसी कड़ी में श्रम वैन ग्राम पंचायत बंदरचुआ और बेमताटोली पहुंचा। श्रमिक वैन जिला प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। जहां आज 151 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रम वैन के माध्यम से जिला-जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निवासरत असंगठित श्रमिक जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष है।
जैसे धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, फेरी लगाने वाला, मोटर सायकल,सायकल मरम्मत करने वाले, वनोपज में लगे मजदूर, खेतीहार मजदूर, राउत, चरवाहा, दूध दूहने वाले, मितानिन, एवं रसोईया आदि तथा निर्माणी श्रमिक जो कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण में कार्य करते है जैसे-रेजा, कुली, राजमिस्त्री, बढई, पोताई करने वाले पेंटर, बांध, पुल, ईट भट्टा, खपरा, प्लाई ऐश, टाईल्स मजदूर, बंसोड, रेत या गिट्टी मजदूर कुम्हार एवं सड़क या किसी भी भवन सन्निर्माण प्रक्रिया में नियोजन में लगे कर्मकार इत्यादि का पंजीयन श्रमिक वैन के माध्यम से किया जावेग तथा पंजीयन के 03 माह पश्चात् उन्हे छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related