CG BREAKING: Attack on Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress will hold silent protest today
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल असम में है। इस दौरान नगांव जिले में सड़क किनारे एक भोजनालाय के पास भीड़ ने यात्रा को घेर लिया। इस दौरान भीड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन का भी विरोध किया। लोगों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अन्याय यात्रा बताया और रकीबुल वापस जाओ के नारे लगाए। हालात की स्थिति को भांपते हुए सुरक्षा कर्मियों ने गांधी सहित अन्य नेता को सुरक्षित बाहर निकाला।
कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर हमले –
इसके अलावा, रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर भी हमले हुए। हमले में छात्र विंग के तीन सदस्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रा के काफिले पर हुए हमले को कांग्रेस ने सुनियोजित हमला बताया है। एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव, केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि असम में यात्रा के प्रवेश के बाद से देश के सबसे भ्रष्ट सीएम अपने गुंडों का इस्तेमाल कर हमारे कापिले, नेताओं और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इसके बाद कांग्रेस पूरे भारत में आज विरोध प्रदर्शन करने वाली हैं, अब छत्तीसगढ़ में इस विरोध प्रदर्शन को मौन रूप में करने का फैसला किया गया हैं। इसके बाबत मलकित सिंह गैदू प्रभारी महामंत्री ने जिला स्तरीय मौन प्रदर्शन के लिए निर्देश जारी किए हैं।

