C295 Aircraft: A major achievement for India—first test flight of the ‘Made-in-India’ C-295 aircraft successful!
C295 AIRCRAFT : भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुजरात के वडोदरा में पहली बार भारत में बने पहले सी295 विमान ने वडोदरा स्थित अंतिम असेंबली लाइन से उड़ान भरकर अपने पोस्ट-प्रोडक्शन परीक्षण चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया।यह उपलब्धि भारतीय विमानन उद्योग के लिए ऐतिहासिक है।
यह पूरा प्रोजेक्ट 40 सी295 सैन्य परिवहन विमानों के निर्माण का है, जिनमें से पहला विमान इसी वर्ष भारतीय वायुसेना को सौंपे जाने की तैयारी में है।
यह भारत में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ती क्षमता और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
इस परियोजना में एयरबस डिफेन्स एंड स्पेस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
भारत में पहली बार किसी सैन्य विमान का निर्माण निजी क्षेत्र की मदद से हो रहा है।
इसके साथ ही कई भारतीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग इकाइयां भी विमान के विभिन्न पुर्जों के निर्माण में शामिल हैं।
भारत में पहली बार किसी सैन्य विमान का निर्माण निजी क्षेत्र की मदद से हो रहा है।
भारतीय वायुसेना ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है। वायुसेना ने कहा कि भारत में बने सी295 विमान की पहली सफल उड़ान देश की बढ़ती एयरोस्पेस क्षमता को दिखाती है और आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा देती है।

