GURU RANDHAWA : सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मदारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GURU RANDHAWA: Shots fired at singer Guru Randhawa’s gym; Lawrence gang claims responsibility!

GURU RANDHAWA : बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार की सुबह-सुबह मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मौजूद ’24HS फिटनेस दिल्ली’ नाम से उनका जिम है, जिस पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है । लेकिन इस घटना ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि इसके पीछे लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ है । इस पूरे मामले का कनेक्शन सलमान खान से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस इस बात की गहराई के साथ जांच करने में जुट गई है कि क्या सच में लॉरेंस गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है या फिर कोई दहशत फैलाने के लिए नाम का इस्तेमाल किया है।

गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने पोस्ट में लिखा, सलमान खान से नजदीकियां बढ़ा रहा था, इसलिए फायरिंग की गई है। जितने भी ये देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना, वहीं पे ही मारेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH: ASP गजेन्द्र सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त! 

CHHATTISGARH: ASP Gajendra Singh Thakur retires! CHHATTISGARH: राजनांदगांव में पुलिस...

CG HIGH COURT: हाईकोर्ट ने DGP से मांगा शपथ पत्र! 

CG High Court: High Court seeks affidavit from DGP!   CG...

CG ELECTRICITY BILL: आज से महंगी हुई बिजली! 

CG Electricity Bill: Consumers to feel the pinch; electricity...