RAIPUR WATER CRISIS: आज जलापूर्ति रहेगी ठप, इन इलाकों पर पड़ेगा असर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR WATER CRISIS: Water supply to be suspended today; these areas will be affected!

RAIPUR WATER CRISIS: CSPDCL द्वारा रावणभाटा उपकेन्द्र में 33 केवी फीडरों के संधारण कार्य के कारण रायपुर के 42 इलाकों में आज शाम पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10 पोल स्ट्रक्चर के मध्य भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल बिछाकर उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना है।

इस कार्य के चलते शहर के डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वाइरन बाजार, देवेन्द्र नगर एवं संजय नगर ओवरहेड टैंक से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इन जलागारों से जुड़े क्षेत्रों को छोड़कर शहर के अन्य ओवरहेड टैंकों और पावर पंपों से जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।

निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से पानी का उपयोग सोच-समझकर करने और आवश्यक मात्रा में पानी सुरक्षित रखने की अपील की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related