महिलाओं के साथ वादाखिलाफी कांग्रेस का चरित्र : डॉ. रमन

Date:

रायपुर । भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत को देखते हुए कांग्रेस के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी की गारंटियों ने कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है। इनके राष्ट्रीय नेता राहुल और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटियां दे गए थे, उन गारंटियों को कांग्रेस ने बार-बार बदलकर यह साबित कर दिया है कि उसे अपने राष्ट्रीय नेताओं पर भरोसा नहीं है और छत्तीसगढ़ की जनता को छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री, उनकी सरकार और कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस अपनी घोषणाओं पर चर्चा करने के बजाय भाजपा के घोषणा पत्र की समीक्षा करने पर ज्यादा जोर दे रही है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस अपनी सरकार का दुरुपयोग करते हुए पुलिस और प्रशासन तंत्र के साथ अपने कार्यकर्ताओं के जरिये हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करा रही है ताकि हमने महिलाओं के हित में जो गारंटी देश के प्रधानमंत्री की ओर से दी है वह महिलाओं तक न पहुंच पाए। महतारी वंदन के फार्म भरवाने हमारे कार्यकर्ता प्रदेश की माताओं, बहनों तक जा रहे है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें रोक रहे है। कांग्रेस ने तो महिलाओं को तो कुछ नहीं दिया सिर्फ धोखा दिया। भाजपा महतारी वंदन करने निकली है तो वह भी कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं है। हमे हमारे संकल्प पत्र का प्रचार करने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग सरेआम हो रहा है। भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग, सीतापुर दल्लीराजहरा इलाकों में ज्यादा मिल रहे हैं भाजपा इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वादाखिलाफियों से छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह वाकिफ है। ये वादा तो कर लेते है लेकिन जब निभाने की बारी आती है तो साफ मुकर जाते है। इसी तरह महिलाओं को प्रियंका गांधी गारंटी दे गई कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे लेकिन कांग्रेस ने इसे बदल कर घोषणा की है कि गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देंगे। महिलाओं से शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस ने 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। महिलाओं से वादा किया गया था कि साल में 4 गैस सिलेंडर मुफ्त में देंगे, महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करेंगे, विधवा पेंशन देंगे, बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन देंगे, हर थाने में महिलाओं की सहायता के लिए डेस्क का वादा किया गया था महिलाओं पर होने वाले अपराधों की संख्या पांच साल में इस तरह बढ़ी है कि कोई भी महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। एक भी वादा कांग्रेस की सरकार ने नहीं निभाया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में...

Accident: सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौत  

CG News : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय...

CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर फिर दोहराई गई 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन

गुवाहाटी: गुवाहाटी में आयोजित Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ)...