ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कांग्रेसी विधायक चरणदास महंत को जनता ने सुनाई खरी-खोटी।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। चाहे कोई विधायक हो, सांसद हो या फिर मंत्री, हर 5 साल में उसे जनता के पास जाना ही पड़ता है और अपने कामों का हिसाब देना ही पड़ता है। इस दौरान कई जगहों पर नेताओं को जनता से नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। ऐसा ही एक नजारा सक्ती में दिखने को मिला। जहां विधानसभा अध्यक्ष व मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत को महिलाओं ने खरी खोटी सुना दी।दरअसल चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे चरणदास महंत को महिलाओं ने ये कहकर ताना सुना दिया, कि वो 5 साल में एक बार आये हैं, इससे पहले चुनाव जितने के बाद वो कभी नहीं आये। महिलाएं ये कहती है कि साल में तो कम से कम एक बार तो आना चाहिये। चरणदास महंत को खरी खोटी सुनाती महिला का वीडियो भी सामने आया है।

महिलाओं की बातों को सुनकर महंत चुपचाप हो जाते हैं, वहीं आसपास के कुछ लोग ये बोलते हुए सुनायी पड़ते हैं कि ठीक ही बोल रही हो, 5 साल में एक बार आये हैं। दरअसल कांग्रेस से चरणदास महंत को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले भी वो सक्ती से ही चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। वो 2018 में मुख्यमंत्री पद की रेस में भी थे, हालांकि बाद में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SKYROOT AEROSPACE : भारत ने रचा नया इतिहास! उड़ गया विक्रम-1

SKYROOT AEROSPACE : India creates history! Vikram-1 takes off श्रीहरिकोटा।...

AAMIR KHAN THREAT : अब आमिर निशाने पर!

AAMIR KHAN THREAT : Now Aamir is in the...

US IRAN CONFLICT : अमेरिका का लगातार सातवीं रात हमला

US-IRAN CONFLICT : America attacks for the seventh consecutive...