CG BIG NEWS : भाजपा नेता की हत्या पर रमन सिंह और अरुण साव की तीखी प्रतिक्रिया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Raman Singh and Arun Sao’s sharp reaction on the murder of BJP leader

मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी। भाजपा नेता की घर में घुसकर हत्या मामले में अब राजनीति गरम हो गयी है। मोहला मानपुर के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई। इस मामले में अब भाजपा आक्रामक हो गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। घटना के पीछे नक्सलियों के होने की बात कही जा रही है।

हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर अभी पुलिस नहीं पहुंची है। मामले की जाँच जारी है। इधर मोहला मानपुर के सरखेड़ा में भाजपा नेता की हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि अरुण साव ने हत्या को टारगेट किलिंग बताया है। वहीं बिरझू तारम की हत्या को शहादत अरूण साव ने बताया है। भाजपा के एक एक कार्यकर्ता के शहादत को जाया नही जाने देंगे, राज्य की कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूँ कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है।इस अत्याचारी सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related