सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, अब 2 से ज्यादा संतान होने पर भी मिलेगा प्रमोशन

Date:

कार्मिक विभाग ने इस संबंध में संशोधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार में दो से अधिक संतान होने पर पदोन्नति रोकने का नियम था। हालांकि बाद में गहलोत सरकार के आते ही दो से अधिक संतान वाले कार्मिकों को राहक मिल गई। कर्मचारियों के तीन वर्ष तक रोकी जाने वाली एसीपी को समाप्त कर दिया गया था।गहलोत सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के फैसले को बदल दिया है। इससे कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि अब कर्मचारी के दो से ज्यादा संतान होने पर भी उन्हें तीन साल बाद मूल वरिष्ठता का लाभ मिल सकेगा।बता दें कि प्रदेश में एक जून 2001 के बाद दो से अधिक संतान होने पर किसी सरकारी कर्मचारी को पांच वर्ष तक प्रमोशन नहीं मिलता था। वहीं दो से ज्यादा संतान होने पर तीन साल का प्रमोशन रोकने का भी नियम भी लागू था।बता दें कि सरकारी नियम के दबाव के कारण राज्य कर्मचारी तीसरी संतान होने पर अपनी एक संतान को दत्तक के रूप में घोषित कर देते थे। ताकि नौकरी में मिलने वाले लाभ में किसी प्रकार की कटौती न हो सके। कर्मचारियों की इस तरह की शिकायतें लगातार विभाग के पास पहुंच रही थी। जिसके बाद गहलोत सरकार ने दिसंबर 2021 में तीसरी संतान को लेकर स्पष्टीकरण भी जारी किया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREAKING : रोहित तोमर गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING : Rohit Tomar arrested रायपुर, 17 फरवरी। राजधानी...

CG RAID BREAKING : कोका-कोला फैक्ट्री पर IT की रेड…

CG RAID BREAKING : IT raid on Coca-Cola factory… बिलासपुर।...