BHARAT JODO YATRA : भारत जोड़ों यात्रा के 100 दिन, कन्याकुमारी से चलकर राजस्थान के दौसा पहुंचे राहुल, देखें VIDEO

Date:

BHARAT JODO YATRA: 100 days of Bharat Jodo Yatra, Rahul reached Dausa in Rajasthan after walking from Kanyakumari, see VIDEO

डेस्क। सात सितंबर 2022 को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने आज 100 दिन पूरे कर लिए। कन्याकुमारी से चलकर राजस्थान के दौसा पहुंचा भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक लगभग 26 सौ किलोमीटर की दूरी तय की है। आज सुबह 6 बजे राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने मीणा हाईकोर्ड, दौसा से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की। यात्रा के जयपुर पहुंचने पर राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे उसके बाद शाम में जयपुर में ही लाइव कंसर्ट में हिस्सा लेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल की डिस्प्ले पिक्चर भी बदली गई है। अब डीपी में “100 Days of Yatra” लिखा दिख रहा है। मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 11 बजे गिरिराज धरन मंदिर के पास आराम करेगी।

शाम चार बजे जयपुर कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करने का बाद राहुल गांधी एक लाइव कंसर्ट में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने जयपुर में एक लाइव परफॉर्मेंस के लिए कंसर्ट का आयोजन किया है। जयपुर के अल्बर्ट हाल में आज शाम 7 बजे 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस की तरफ से सेलिब्रेट किया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में 12 दिन हो गए हैं। राजस्थान में आने के बाद दौसा पांचवां जिला है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक 8 राज्यों की यात्रा की है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगना, महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश के रास्ते अब राजस्थान पहुंची है। इसके बाद 21 दिसंबर को यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी।

राजस्थान अकेला राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है जिससे यह यात्रा गुजर रही है। इस दौरान यह यात्रा राजस्थान में 17 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related