CG BREAKING : प्रदेश के चर्चित चेहरे ने किया राज्यसभा संचालन, सांसदो और अधिकारियों ने किया सम्मान, वो पहली महिला .. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: The famous face of the state conducted Rajya Sabha, MPs and officials honored, she was the first woman ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक मान वाली खबर सामने आई है, प्रदेश का चर्चित चेहरा जिसे आप सरोज पांडे के नाम से जानते हैं उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा का संचालन किया। छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय पहली महिला सांसद है, जिन्हें राज्यसभा संचालन का अवसर मिला हैं।

दरअसल, राज्यसभा गुरुवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए काफी खास था, जहां पर उप सभापति के रूप में सरोज पांडे का नाम पुकारा गया। वहां सदन में मौजूद सभी सांसदों और सचिवालय के अधिकारियों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में सरोज पाण्डेय एकमात्र महिला सांसद हैं।

सरोज पाण्डेय के बारे में यह भी जान लिजिये कि सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला नेत्री हैं, जो एक साथ मेयर, विधायक और लोकसभा सांसद के दायित्व में रहीं। वे दुर्ग की मेयर थीं। इसी दौरान 2008-09 में वैशालीनगर की विधायक बनीं और 2009 में लोकसभा के लिए दुर्ग सीट से चुनी गईं। यह विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुआ। साथ-साथ गिनीज बुक और लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। सरोज 10 साल तक दुर्ग नगर निगम की मेयर रहीं।

फिलहाल वे राज्यसभा में विशेषाधिकार समिति, राजभाषा समिति, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, रेल संबंधी समिति की सदस्य हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related