छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2022: अब 210 पदों पर होगी भर्ती, जुड़े इस विभाग के पद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2022 के लिए राज्य सरकार ने 26 नवंबर को 189 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। अब इन पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब राज्य सेवा परीक्षा-2022 के लिए 210 पदों पर भर्ती होगी।

इसमें डीएसपी के पदों को शामिल किया गया है। इस बार नायब तहसीलदार के 70 पोस्ट पर भर्ती होगी। सीजीपीएससी ने पदों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। सिविल सेवा-2022 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को होगी। अधिक जानकारी के लिए की CGPSC की https://psc.cg.gov.in/ अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवलोकन कर सकते है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related