RAID BREAKING : छत्तीसगढ़ में कई अफसरों, नेताओं और कारोबारियों के यहां ED रेड, 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ जांच जारी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raid BREAKING: ED raid on many officers, politicians and businessmen in Chhattisgarh, rapid investigation is going on at 12 locations.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने मंगलवार को कुछ कारोबारियों, नेताओं और आईएएस अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। जिनके यहां ईडी की टीम ने दबिश दी है उनमें कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर, दो IAS अधिकारी के यहां, बादल मक्कड़, सनी लुनिया, अजय नायडू, सूर्यकांत तिवारी (अनुपम नगर), सीए प्रकाश मालू (देवेन्द्र नगर), शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के ठिकानों पर छापामारी की कार्रवाई की है।

सोमवार से ही प्रदेश में ईडी के पहुंचने की चर्चा पर जोरों पर थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह से ही ईडी की टीमों ने प्रदेश के कई रसूखदारों के यहां दबिश दी है। ईडी की यह कार्रवाई जुलाई महीने में इंकम टैक्स के छापे के बाद हुई है। जुलाई में इंकम टैक्स विभाग की टीम ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी सहित कुछ अफसरों के यहां भी छापा मारा था। छापे के बाद आयकर की टीम ने बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा किया था।।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related