3 स्पा सेंटरों में चल रहा था सेक्स रैकेट मिले कई आपत्तिजनक सामान, 20 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

उज्जैन: शहर में क्राइम ब्रांच की टीम ने मसाज पार्लर के नाम पर संचालित स्पा सेंटरो में चल रहे सेक्स रैकेट के मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. उज्जैन शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में क्राइम ब्रांच की टीम ने 7 स्पा सेंटर पर देर शाम दबिश दी. जहां से 3 स्पा सेंटरों पर आपत्तिजनक सामान मिले है. जिसमें मेडिसिन व अन्य शामिल है. जो सबूत के तौर पर टीम इस बरामद किए है. सभी सेंटरों से क्राइम ब्रांच की टीम ने कुल 20 पुरुष व महिलाओं को हिरासत में लिया है.

जानिए कौन-से स्पा में हुई कार्रवाई
क्राइम ब्रांच आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा. पहली कार्रवाई जहां से आपत्तिजनक सामान मिला हार फूल वाली गली में रिलेक्स पॉइंट स्पा पर की गई. जिसके मालिक गोलू पिता राजेश कीर निवासी दुर्गा कॉलोनी है और उसका मैनेजर आकाश पिता दिनेश शुक्ला है. जहां से 7 लडकिया 3 लड़के हिरासत में लिए गए.

– दूसरी कार्रवाई मारिया नगर तिराहा में मून स्पा के नाम से सेंटर है. जिसका मालिक दिव्यांश पिता विजय बैरागी तिलक मार्ग सखी पूरा निवासी है. उसका मैनेजर आयुष पिता संजय श्रीवास है. यहां से 3 लड़के 2 लड़कियों को हिरासत में लिए गए है.

– वहीं तीसरा सेंटर OSM स्पा के नाम से है. जो कि शहर के बीच बाजार फ्रीगंज में है. संचालक आयशा खातून पति अनिल कुमार निवासी दिल्ली है. यहां से 2 लड़के 2 महिला हिरासत में लिए है. अन्य 4 सेंटर और है जहां से कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है जांच जारी है.

क्राइम ब्रांच की टीम ने की कार्रवई
आपको बता दें कि कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच से आईपीएस विनोद कुमार मीणा के साथ एसआई संजय यादव, एसआई प्रतीक यादव साथी रूपेश बिड़वाल, बलराम गुर्जर, अंकित चौहान, सचिन जाट, जितेंद्र पाटीदार, अनीश मंसूरी, कृपाशंकर, आइटी से प्रिंस, साइबर से महेश जाट नानू की अहम भूमिका रही. साथ ही थाना माधवनगर प्रभारी मनीष लोधा व अन्य शामिल थे. पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई और करेंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related