CG BIG NEWS : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का दावा नक्सल मोर्चे पर जवान पहनते हैं फटे जूते मोजे, 2023 में खिलाएंगे कमल

Date:

Leader of Opposition Narayan Chandel claims jawans on Naxal front wear torn shoes socks, will feed lotus in 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि प्रदेश बदहाल हो रहा है। बदहाली का अंदाज इस बात से लगाइए, मुझे एक पुलिसकर्मी ने फोन किया, मैं उनका नाम नहीं बताउंगा। वो मुझ से बोले से कि हमें तीन सालों से नए जूते, मोजे नहीं मिले। नक्सल मोर्चे पर जवान फटे जूते पहनकर जाते हैं, ये हाल है। ये दावा चंदेल ने शुक्रवार को रायपुर में किया।

चंदेल रायपुर के भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मीडिया से बात करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से छत्तीसगढ़ पिछड़ रहा है। चंदेल ने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में सियासत और रियासत की लड़ाई चल रही है। रियासत दार, सियासत पाना चाहते हैं और जो सियासत में हैं वो रियासत वालों को कुछ भी सौंपना नहीं चाहते।

2023 में कमल खिलाएंगे –

चंदेल ने दावा किया कि कांग्रेस में सामंजस्य की कमी है। अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी और युवा सभी परेशान हैं। मैंने सुना है कि 22 तारीख से प्रदेश के कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। प्रशासन व्यवस्था ठप पड़ रही है। रायपुर में तो धरना स्थल छोटा पड़ रहा है, क्योंकि लोगों का आक्रोश बड़ा होता जा रहा है। 2023 के आते-आते ये आक्रोश लावा बनकर फूटेगा। हमारा मिशन है कि आने वाले 2023 में हम कांग्रेस के असली चेहरे को बेनकाब करते हुए कमल खिलाएंगे।

24 को बड़ा आंदोलन –

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने बताया कि 24 अगस्त को भाजपा युवा इकाई सीएम हाउस का घेराव करेगी। ये घेराव बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर होगा । कांग्रेस ने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को भत्ता देने की बात की थी। आज वो भत्ता कहां हैं कांग्रेस को बताना चाहिए। बेरोजगारी की यही आवाज गूंजेगी और हम रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL : कौशल्या भाभी को CM बनाओ, बघेल का तंज

BHUPESH BAGHEL : Make Kaushalya Bhabhi the CM, Baghel...

CHHATTISGARH : डर पर केस दायर? हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

CHHATTISGARH : Case filed over fear? High Court reprimanded बिलासपुर....

CHHATTISGARH : कई बड़े स्कूल रडार पर

CHHATTISGARH : Many big schools on radar बिलासपुर. बिलासपुर से...