BHUPESH BAGHEL : कौशल्या भाभी को CM बनाओ, बघेल का तंज

Date:

BHUPESH BAGHEL : Make Kaushalya Bhabhi the CM, Baghel taunts

रायपुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए बड़ा तंज कस दिया। उन्होंने कहा, अगर इतनी ही चिंता है तो कौशल्या भाभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए।

बघेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंघ से लेकर RSS और भाजपा तक ने कभी महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में जगह नहीं दी। उनका कहना है कि महिला आरक्षण की असली पहल राजीव गांधी के समय हुई थी, लेकिन भाजपा ने ही उस वक्त रास्ता रोका।

दूसरी तरफ साय सरकार इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही साफ कर चुके हैं कि महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के पीछे विपक्ष जिम्मेदार है और अब इसके खिलाफ विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने की तैयारी है।

संसद में यह बिल जरूरी बहुमत नहीं जुटा पाया, जिसके बाद देशभर में सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी यह मुद्दा अब पूरी तरह राजनीतिक टकराव में बदल चुका है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : डर पर केस दायर? हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

CHHATTISGARH : Case filed over fear? High Court reprimanded बिलासपुर....

CHHATTISGARH : कई बड़े स्कूल रडार पर

CHHATTISGARH : Many big schools on radar बिलासपुर. बिलासपुर से...

CHHATTISGARH : DPI ने दोबारा खोल दिया पूरा प्रमोशन केस

CHHATTISGARH : DPI reopens the entire promotion case रायपुर। रायपुर...