Jammu Kashmir IED Recovered : जम्मू कश्मीर को दहलाने की साजिश, इलाके से संदिग्ध आईईडी बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

A conspiracy to shake Jammu and Kashmir, suspected IED recovered from the area

डेस्क। जम्मू कश्मीर को दहलाने की साजिश का एक बार खुलासा हुआ है, जिसका अलर्ट सुरक्षाबलों ने पर्दाफाश किया. जम्मू कश्मीर के सिदरा इलाके से संदिग्ध आईईडी बरामद किया गया है। आईईडी की बरामदगी के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सूत्रों ने बातचीत में बताया कि जम्मू श्रीनगर हाईवे पर मिले आईडी में करीब 100 ग्राम विस्फोटक और 400 ग्राम छर्रे मिले हैं। इस विस्फोटक को जम्मू श्रीनगर हाईवे के किनारे पर एक बैग में रखा गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह विस्फोटक स्टिकीबम हो सकता है। इस विस्फोटक में टाइमर फिट बताया जा रहा है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसे लेकर पहले सूचना मिली कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। गुरुवार को पुलिस ने कहा कि पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया है। ऐसे में कुल दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया। इनके पास से दो एके 47 राइफल बरामद की गईं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related