पूर्व CM भूपेश ने डॉ रमन से क्यों कहा हर किसी की भूमिका बदल गई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । विधानसभा में आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभी नए और पुराने सदस्यों को बधाई और शुभकामनायें दी। उन्होंने डा. रमनसिंह के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि कई वर्षो तक सरकार चलाने के साथ राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर काम करने का दीर्घ अनुभव है। एमपी के सदस्य, लोकसभा के सदस्य और सीएम के रूप में आपका कार्यकाल रहा है।

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति के साथ विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव उसका समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका समर्थन किया। 5 प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह को बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सहित विपक्ष को भी बधाई दे देते हुए कहा कि इन्होंने परंपरा को कायम रखा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष केंद्र में मंत्री , सांसद विधायक और मुख्यमंत्री रहे हैं इन्हें सदन का लंबा अनुभव है। इनका सहयोग और मार्गदर्शन मुझे सदैव मिलता रहा है आगे भी मिलता रहेगा।

वही भूतपूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी डॉ रमन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी नए और पुराने सदस्यों को बधाई और शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि कई वर्षो और जिम्मेदारियों का आपको दीर्घ अनुभव है। एमपी के सदस्य, लोकसभा के सदस्य और सीएम के रूप में आपका कार्यकाल रहा है।

उन्होंने कहा कि सदन की परम्पराएं बदलती रहती है। नतीजों के बाद वह सोचते थे कि सदन में अकेले ही भूतपूर्व मुख्यमंत्री होंगे लेकिन विष्णुदेव साय जी की सरकार आने के बाद उन्होंने मुझे अकेले नहीं रहने दिया। इस तरह अब हिसाब बराबर। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि इधर उधर की बात ना कर ये बता कारवाँ कैसे लूटा? इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि इस पर चर्चा के लिए अभी काफी समय है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related