WEST BENGAL MADRASA : अब मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WEST BENGAL MADRASA : Now ‘Vande Mataram’ in Madrasas also

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब सभी मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’ गाना जरूरी कर दिया है। यानी अब सरकारी स्कूलों की तरह मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले असेंबली में राष्ट्रगीत गूंजेगा।

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री खुदीराम टुडू ने साफ कहा कि जब बाकी सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य है, तो मदरसे इससे अलग क्यों रहें? इसके बाद मदरसा शिक्षा निदेशालय ने तुरंत आदेश जारी कर दिया।

सरकार के नए आदेश के मुताबिक सरकारी मॉडल मदरसे, सहायता प्राप्त मदरसे, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त मदरसे और मदरसा शिक्षा केंद्र सभी में यह नियम लागू होगा। पुराने नियम और प्रथाएं भी रद्द कर दी गई हैं।

इससे पहले राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य कर चुकी है। अब इस फैसले को लेकर बंगाल की राजनीति और तेज होने के आसार हैं। सोशल मीडिया पर भी आदेश को लेकर जबरदस्त बहस शुरू हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related