NEET PAPER LEAK : पहली बार पेरेंट अरेस्ट, पेपर माफिया का खुला बड़ा राज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET PAPER LEAK : Parent arrested for the first time, paper mafia’s secret revealed

रायपुर डेस्क। NEET पेपर लीक केस में CBI ने बड़ा एक्शन लेते हुए महाराष्ट्र के लातूर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात ये है कि इस केस में पहली बार किसी पेरेंट की गिरफ्तारी हुई है।

आरोप है कि डॉक्टर मनोज शिरुरे ने अपने बेटे के लिए RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर उर्फ “एम सर” से गेस पेपर खरीदे थे। इसके बाद CBI ने उन्हें पूछताछ के बाद पुणे में अरेस्ट कर लिया।

इसी केस में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से हैं। जांच में ये भी सामने आया कि RCC कोचिंग का संचालक लातूर में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज बनाने की तैयारी में था।

CBI को शक है कि ये पूरा नेटवर्क गेस पेपर बेचकर 5 से 50 लाख रुपये तक की डील करता था। पहले टोकन मनी ली जाती थी, और बाद में पेपर मैच होने पर पूरा पैसा वसूला जाता था।

अब एजेंसियां फंडिंग, जमीन और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related