छत्तीसगढ़ में हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे : अनुराग ठाकुर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। एकात्म परिसर में आज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए अनुराग छाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने PC में कहा, कि झूठे वादे, झूठे इरादे कांग्रेस के नहीं नेक इरादे। बहुत हुआ सट्टे का खेल बाय-बाय भूपेश बघेल..। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और न ही कुछ दिया। कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस दोनों फेल है। यहां तो गौठान घोटाला हुआ है। गौ माता का श्राप कांग्रेस साफ..।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस ने हिमाचल में भी कई वादे किए थे, वे भी फेल हुए हैं। कर्नाटक से लेकर हिमाचल तक इनकी गारंटी फेल हुई है,कोई वादा पूरा नहीं किया है। जैसे दिल्ली में घोटाले करने वाले जेल में है, वैसे यहां पर भी घोटाले करने वाले जेल जाएंगे। हमारी सरकार आएंगी तो हम सरकार बनने के एक सप्ताह बाद ही 25 दिसंबर को किसानों को पैसा देंगे, ये मोदी की गारंटी है। अनुराग ठाकुर ने भाजपा के घोषणा पत्र की जानकारी दी और कहा कि गरीबों को आवास नहीं मिला, गरीबों का श्राप कांग्रेस साफ..।

कांग्रेस खाने का काम करती है हम लोगों के खाते में पैसे डालते हैं। हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। Upsc की तर्ज पर PSC की परीक्षाएं लेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुना है वो (प्रियंका) भी आई हैं।  मैं पूछता हूं वे कितनी बेटियों के लिए लड़ी हैं। रिपोर्ट कार्ड रखने से कांग्रेस सरकार भाग रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों को ही रोज़गार मिला है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related