RAIPUR MUNICIPAL COUNCIL: नगर निगम ने ब्लिंकिट के डार्क स्टोर पर की बड़ी कार्रवाई! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR MUNICIPAL COUNCIL: Municipal Corporation takes major action against Blinkit’s dark store!

RAIPUR MUNICIPAL COUNCIL: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने समता कॉलोनी स्थित ब्लिंकिट के डार्क स्टोर यानी वेयरहाउस को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार भवन को बिना आवश्यक कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के संचालित किया जा रहा था।

नगर निगम की टीम ने जांच में पाया कि परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही फायर सेफ्टी के मानक भी अधूरे पाए गए है।

जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश पर जोन-7 की टीम ने प्रगति कॉलेज के पास स्थित परिसर का औचक निरीक्षण किया।

नगर निगम ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों और आवश्यक अनुमतियों के बिना संचालित होने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related