MAHTARI VANDAN YOJANA : The portal of Mahatari Vandan is opening again!
रायपुर। महतारी वंदन योजना का इंतजार कर रहीं हजारों महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिन विवाहित महिलाओं का अब तक पंजीयन नहीं हो पाया था, उनके लिए सरकार एक बार फिर पोर्टल खोलने की तैयारी में जुट गई है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री से अनुमति मिल चुकी है और अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की तैयारी चल रही है। शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जिसके बाद प्रदेश के बाकी जिलों में भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
RAIPUR MUNICIPAL COUNCIL: नगर निगम ने ब्लिंकिट के डार्क स्टोर पर की बड़ी कार्रवाई!
सरकार का कहना है कि कई पात्र महिलाएं तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में योजना से नहीं जुड़ पाई थीं। अब उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा ताकि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
पोर्टल खुलते ही महिलाओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। विभाग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
