PROMOTION BREAKING : 8 अफसर बनेंगे IPS!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PROMOTION BREAKING : 8 officers to become IPS!

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 27 अफसरों पर हुई डीपीसी बैठक के बाद 8 अधिकारियों के नाम आईपीएस अवार्ड के लिए फाइनल कर दिए गए हैं। अब अगले महीने इनके नामों की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

RAM MANDIR CONTROVERSY : PMO तक पहुंची शिकायत, ट्रस्ट ने हिसाब देने से किया इनकार

गुरुवार को गृह विभाग में यूपीएससी सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में सेवा रिकॉर्ड और प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया।

आईपीएस अवार्ड के लिए जिन अधिकारियों को हरी झंडी मिली है, उनमें सीताराम सदभैय्या, निमिषा पांडेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, एसएस सराफ और समर वर्मा शामिल हैं। ये सभी 1997 और 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी हैं।

PHYSICAL INSPECTION : कॉपी खुद देखेंगे छात्र! CBSE का बड़ा फैसला

वहीं, विभागीय जांच लंबित होने के कारण राजेश मिश्रा और संदीप मिश्रा के नाम सीलबंद लिफाफे में रख दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही उनके मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दो अन्य अधिकारी भी चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस में इस फैसले को बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से इन अधिकारियों के आईपीएस अवार्ड का इंतजार किया जा रहा था।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related