ISHWAR SAHU DANCE VIDEO : युवतियों के साथ मंच पर थिरके BJP विधायक, VIDEO वायरल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ISHWAR SAHU DANCE VIDEO : BJP MLA dances on stage with girls, VIDEO goes viral!

बेमेतरा। साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक छत्तीसगढ़ी गाने पर मंच पर डांस करती युवतियों के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो नगर पंचायत मारो का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर की शाम नगर पंचायत मारो के वार्ड नंबर-3 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू भी शामिल हुए थे।

भूमिपूजन कार्यक्रम खत्म होने के बाद सांस्कृतिक आयोजन शुरू हुआ। इसी दौरान मंच पर युवतियां डांस कर रही थीं। बताया जा रहा है कि एक युवती विधायक ईश्वर साहू का हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर ले आई। इसके बाद विधायक भी कुछ देर तक उनके साथ डांस करते नजर आए।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक की सहज भागीदारी बता रहे हैं, तो कुछ सार्वजनिक मंच पर उनके इस अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में विधायक ईश्वर साहू या भाजपा संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले भी पोस्टर विवाद, स्वेच्छानुदान और कंप्यूटर घोटाले से जुड़े आरोपों को लेकर विधायक चर्चा में रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related