VISAKHAPATNAM BREAKING : Deadly explosion at steel plant!
रायपुर डेस्क। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में पिघले हुए स्टील से भरे लेडल के फटने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते प्लांट के अंदर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
हादसे में अब तक 8 कर्मचारियों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में हुई, जहां बेहद उच्च तापमान पर मौजूद पिघला स्टील अचानक रिसने लगा।
CHHATTISGARH : रायपुर में खुला बच्चों का ड्रीम ज़ोन!
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लेडल फटते ही आग और गर्म स्टील का फैलाव शुरू हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं प्लांट प्रशासन और दमकल टीमें हालात पर काबू पाने में जुट गईं।
INDIA ALLIANCE MEETING : केंद्र को घेरेगा ‘इंडिया’ गठबंधन, सर्वदलीय बैठक की उठाई मांग!
घटना की जानकारी मिलते ही आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बात कर पूरी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

