VIRAL NEWS : अब कभी शादी नहीं करूंगा .. जब प्रेमिका की मौत के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा साथ, शव से घंटों रहा लिपटे ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIRAL NEWS: I will never marry now .. When the lover did not leave even after the death of his girlfriend, he remained wrapped around the dead body for hours ..

डेस्क। अब कभी शादी नहीं करूंगा. ये अल्फाज हैं उस सच्चे आशिक के जिसने प्रेमिका की मौत के बाद भी उसका साथ नहीं छोड़ा. अंतिम संस्कार से पहले उसके शव को दुल्हन की तरह सजाया।

फिर उसकी मांग भरी और वरमाला पहचाई. यही नहीं, वह रोते-रोते उसके शव के साथ लेट भी गया. मामला है असम के राहा गांव का. यहां लाइलाज बीमारी के चलते 18 नवंबर को प्रार्थना नामक लड़की की मृत्यु हो गई थी. उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. इस दौरान उसके प्रेमी बिटुपन ने सभी के सामने प्रार्थना की मांग भरी और आंखों में आंसू लिए शव से लिपट गया. इस दृश्य को देखने वाला वहां मौजूद हर एक व्यक्ति अपने आंसू नहीं रोक सका. इस वाकया के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग प्रार्थना और प्रेमी बिटुपन का प्यार की दुहाई दे रहा हैं और आफताब ने जो श्रृद्धा के साथ किया उसका जिक्र कर रहे हैं.

बताया गया कि प्रार्थना लंबे समय से एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही थी. इस बात की जानकारी प्रेमी बिटुपन को भी थी. लेकिन प्रार्थना के लिए उसके प्यार कभी कम नहीं हुआ. यही नहीं, बिटुपन प्रार्थना से शादी करने की भी तैयारी कर रहा था. लेकिन नियति में जो लिखा था वही हुआ. प्रार्थना का बीमारी के कारण देहांत हो गया. प्रार्थना के अंतिम संस्कार के पहले बिटुपन ने उसकी मांग भरी और वरमाला पहचाई. फिर प्रार्थना के शव से लिपटकर काफी देर तक लेटा रहा और रोता रहा. प्रार्थना के लिए बिटुपन दिल में कितना प्यार था इसका अंदाजा इसी बात ले लगाया जा सकता है कि उसने प्रार्थना के शव से ‘जब तक मौत हमें अलग न कर दें’ की बात भी कही. उसने कहा कि अब वह दोबारा कभी शादी नहीं करेगा. साथ ही उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रेयर की.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related