VEDANA RAID BREAKING : अनिल अग्रवाल से जुड़े ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ रेड

Date:

VEDANA RAID BREAKING : ED conducts raids at locations linked to Anil Agarwal

रायपुर डेस्क। देश के बड़े उद्योगपति और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ी हलचल मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े कथित उल्लंघनों की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि अभी तक वेदांता ग्रुप की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

CHHATTISGARH : प्रार्थना सभा के दौरान हिंसक झड़प

सूत्रों के अनुसार ED यह जांच कर रही है कि कहीं विदेशी मुद्रा लेन-देन, निवेश या विदेश में फंड ट्रांसफर से जुड़े नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। इसी कड़ी में कई दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

वेदांता देश की बड़ी मेटल और माइनिंग कंपनियों में गिनी जाती है। एल्युमिनियम, जिंक और तेल उत्पादन जैसे बड़े सेक्टर में कंपनी का दबदबा है। ऐसे में ED की इस कार्रवाई ने कॉरपोरेट जगत में भी हलचल बढ़ा दी है।

RAIPUR CRIME NEWS : 6 जिलों से बाहर! छोटू पर बड़ा वार

दिलचस्प बात यह है कि वेदांता ग्रुप पहले भी विदेशी मुद्रा नियमों से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुका है। अब इस नई कार्रवाई के बाद सबकी नजर ED की जांच और कंपनी की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : प्रार्थना सभा के दौरान हिंसक झड़प

CHHATTISGARH : Violent clashes erupt during prayer meeting बस्तर. बस्तर...

CG BLIND MURDER : पत्नी ने करंट से मरवाया!

CG BLIND MURDER : Wife got him killed by...