RAJASTHAN ROAD ACCIDENT : खाटू श्याम से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJASTHAN ROAD ACCIDENT : 9 people returning from Khatu Shyam died tragically!

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के धुले जिले के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसा शंभूपुरा के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि आधी रात के करीब ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हालांकि, हादसे की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जिला आपदा नियंत्रण सेल के अनुसार, वाहन में धुले जिले के 15 यात्री सवार थे। हादसे में जान गंवाने वाले सभी 9 लोगों के शव कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं। वहीं 6 घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों में सजन दौलत पवार, उषाबाई पवार, माधवी पवार, गणेश पवार, कैलास भगवान पवार, अनीता पवार, जानवी पवार, बाबूलाल पवार और सुशीलाबाई पवार शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने शुरुआती जानकारी साझा की है। हादसे की विस्तृत आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related