RAIPUR CRIME NEWS : Out of 6 districts! Major attack on Chhotu
रायपुर. रायपुर ग्रामीण पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने बड़े अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर पर सख्त कार्रवाई की है। हत्या, लूट, रेप, अपहरण समेत दर्जनों गंभीर मामलों में नाम आने के बाद उसे 6 महीने के लिए 6 जिलों से बाहर कर दिया गया है।
कलेक्टर गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदेश जारी करते हुए आरोपी को रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया है।
CG BLIND MURDER : पत्नी ने करंट से मरवाया!
पुलिस के मुताबिक छोटू भाण्डूलकर पर कुल 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, लूट, अपहरण, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।
आदेश जारी होने के 7 दिनों के भीतर आरोपी को इन जिलों की सीमा छोड़नी होगी। 25 नवंबर 2026 तक वह इन जिलों में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अगर आदेश का उल्लंघन किया गया तो उसके खिलाफ फिर से कानूनी कार्रवाई होगी।
DURG HOSPITAL DEATH : 1 यूनिट खून भी नहीं मिला! मौत
रायपुर ग्रामीण एसपी स्वेता सिन्हा श्रीवास्तव की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी, इसलिए यह कदम उठाया गया।

