DURG HOSPITAL DEATH : 1 यूनिट खून भी नहीं मिला! मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG HOSPITAL DEATH : Not even 1 unit of blood was available! Death

दुर्ग. दुर्ग जिला अस्पताल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 20 साल की युवती दीपिका गाड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शरीर में खून की भारी कमी होने के बावजूद उसे समय पर एक यूनिट ब्लड तक नहीं मिला और इसी वजह से उसकी जान चली गई।

परिजनों का कहना है कि युवती सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित थी और उसका हीमोग्लोबिन सिर्फ 5 ग्राम था। डॉक्टरों ने तीन यूनिट ब्लड की जरूरत बताई थी, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार तत्काल डोनर की व्यवस्था नहीं कर पाया। आरोप है कि मां अस्पताल और ब्लड बैंक के सामने बार-बार गुहार लगाती रही, लेकिन मदद नहीं मिली।

CHHATTISGARH : शादी से इनकार, पिता पर हमला!

दीपिका को शनिवार रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

CG STEEL PLANT BLAST : स्टील प्लांट का बॉयलर फटा, मची अफरा-तफरी

मामले में सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने माना कि युवती का हीमोग्लोबिन बेहद कम था और आपात स्थिति में उसे एक-दो यूनिट ब्लड दिया जा सकता था। हालांकि उन्होंने मौत का कारण सिर्फ खून की कमी को मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

फिलहाल इस मामले ने जिला अस्पताल की व्यवस्था और इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related