CHHATTISGARH : शादी से इनकार, पिता पर हमला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Refusal to marry, attack on father!

बिलासपुर. बिलासपुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती से शादी नहीं होने की नाराजगी में युवक ने उसके पिता पर गैरेज में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

CG STEEL PLANT BLAST : स्टील प्लांट का बॉयलर फटा, मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल ने पहले अपना सरनेम बदलकर परिवार से रिश्ता जोड़ने की कोशिश की थी। लेकिन जब लड़की वालों को उसकी असली पहचान का पता चला तो उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद से युवक लगातार परिवार पर दबाव बना रहा था।

DELHI BUILDING COLLAPSE : LPG ब्लास्ट के बाद इमारत गिरी …

सोमवार सुबह जब युवती के पिता मोहितदास मानिकपुरी बाइक बनवाने गैरेज पहुंचे, तभी आरोपी चाकू लेकर वहां पहुंचा और एक के बाद एक 6 वार कर दिए। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TRUMP TARIFF CUT : ट्रंप ने घटाया टैरिफ! भारत को कितना फायदा ?

पूरी वारदात गैरेज में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आरोपी बेरहमी से हमला करता नजर आ रहा है। घटना के बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान आरोपी खुद गिरकर घायल भी हो गया।

परिजनों ने दावा किया है कि दो दिन पहले भी आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की थी और थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related