DELHI BUILDING COLLAPSE : LPG ब्लास्ट के बाद इमारत गिरी …

Date:

DELHI BUILDING COLLAPSE : Building collapses after LPG blast…

नई दिल्ली। दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को अचानक जोरदार धमाके के बाद एक इमारत भरभराकर गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

TRUMP TARIFF CUT : ट्रंप ने घटाया टैरिफ! भारत को कितना फायदा ?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसके दौरान मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

CHHATTISGARH NEWS: तेंदूपत्ता अग्निकांड में DFO ने लिया एक्शन, 2 फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड! 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे अभी भी एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और बचाव दल हर हिस्से की तलाशी ले रहा है।

फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है। वहीं इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में गैस सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : प्रार्थना सभा के दौरान हिंसक झड़प

CHHATTISGARH : Violent clashes erupt during prayer meeting बस्तर. बस्तर...

CG BLIND MURDER : पत्नी ने करंट से मरवाया!

CG BLIND MURDER : Wife got him killed by...