रायपुर। कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में चार सीटों वाला ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरा।
हादसा करीब 11:50 बजे हुआ। विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सचिन भाटिया और को-पायलट अभिषेक के रूप में हुई है।
तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की जानकारी DGCA को दे दी गई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी तकनीकी जांच अब DGCA की टीम करेगी।
