CHHATTISGARH : शिक्षकों को बड़ी राहत! साल में 3 बार TET …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Big relief for teachers! TET 3 times a year…

रायपुर। TET की अनिवार्यता से प्रभावित छत्तीसगढ़ के हजारों सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शिक्षक संगठनों के साथ बैठक में शिक्षा मंत्री ने अलग विभागीय TET कराने पर सहमति जताई है।

सरकार सेवारत शिक्षकों के लिए साल में तीन बार विभागीय TET कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी। यह परीक्षा सामान्य TET से अलग होगी और शिक्षा विभाग इसका आयोजन करेगा।

CHHATTISGARH : HTC पर GST का बड़ा एक्शन, 10 करोड़ की गड़बड़ी का दावा

शिक्षक संगठनों ने परीक्षा के लिए सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों को केंद्र बनाने और न्यूनतम पासिंग मार्क्स 33 अंक रखने का प्रस्ताव दिया है।

बैठक में पदोन्नति, सेवा गणना, पुरानी पेंशन और वेतन विसंगति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। शिक्षकों की पहली नियुक्ति से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ देने और पदोन्नति के रास्ते खोलने की मांग भी रखी गई।

शिक्षा मंत्री ने कई मांगों पर वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है। सकारात्मक बातचीत के बाद शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन के आक्रामक रुख में फिलहाल नरमी बरतने का फैसला किया है।

यानी अभी अंतिम आदेश का इंतजार है, लेकिन विभागीय TET को लेकर शिक्षकों की उम्मीद जरूर बढ़ गई है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related