CG CONGRESS: कांग्रेस की बैठक में साय सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Condemnation motion against the Sai government passed at the Tribal Congress meeting.

 

 

 

CG CONGRESS: राजधानी के राजीव भवन में बुधवार को आयोजित आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति एवं आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा और आने वाले समय में संगठन स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई गई।

बैठक में साय सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जल-जंगल-जमीन की लड़ाई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उतरेंगे।

बता दें कि बैठक में आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से कोई आयोजन नहीं किए जाने को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की करीब 32 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और भाजपा नेताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज को बधाई देने की औपचारिकता तक नहीं निभाई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related