CHHATTISGARH : मीसाबंदियों की बल्ले-बल्ले!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : MISA detainees are in trouble!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मीसाबंदियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब आपातकाल के दौरान जेल या थाने में निरुद्ध रहे लोकतंत्र सेनानियों को हर महीने 25 हजार रुपये तक सम्मान राशि दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों जैसी मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी।

सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम में संशोधन कर पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। यानी पहले जो लोग योजना से बाहर थे, वे भी अब निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर लाभ ले सकेंगे।

VEDANA RAID BREAKING : अनिल अग्रवाल से जुड़े ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ रेड

नए नियमों के मुताबिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को 90 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के पास आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। इसके बाद जिला स्तरीय समिति पात्रता की जांच करेगी।

सरकार ने सम्मान राशि को निरुद्ध रहने की अवधि के आधार पर तय किया है। एक महीने तक निरुद्ध रहने वालों को 8 हजार रुपये, 1 से 5 महीने तक रहने वालों को 15 हजार रुपये और 5 महीने से ज्यादा समय तक जेल या थाने में रहने वाले मीसाबंदियों को हर महीने 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

CHHATTISGARH : प्रार्थना सभा के दौरान हिंसक झड़प

इतना ही नहीं, मीसाबंदियों के निधन पर उनके परिवार को अंत्येष्टि सहायता के रूप में 25 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले को लोकतंत्र सेनानियों के लिए बड़ी राहत और सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related