CYCLONE AKVAN IN CG : जानिए किन जिलों में जारी हुई चेतावनी।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CYCLONE AKVAN IN CG : Know in which districts the warning has been issued.

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कई इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार

मौसम विभाग ने जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर और कोंडागांव समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।

गोपालपुर तट से टकराया तूफान

जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। तूफान के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश हो रही है।

आंध्र प्रदेश में आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात की गई हैं, जबकि ओडिशा में दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है। अब छत्तीसगढ़ में भी मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related